छतरपुर : फरार अपराधी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल

पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अपराधी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चराई क्षेत्र में लेवी वसूलने के उद्देश्य से दो हाइवा को पिछले दिनों आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जल भेज दिया गया था। एक अपराधी, जो गिरफ्तार नहीं किया गया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी कपिलदेव सिंह उर्फ कपिल सिंह उर्फ विशाल कुमार (25 वर्ष), निवासी, बरडीहा के रूप में हुई है.

छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि यह घटना 27 मई 2025 की रात की है. चराई क्षेत्र में खनन के काम में लगे दो हाइवा को करीब 10 अज्ञात अपराधियों ने जबरन रोक लिया था. अपराधियों ने चालकों को हथियार का भय दिखाकर उनके साथ जमकर मारपीट की थी. इसके बाद दहशत फैलाने और लेवी वसूलने की नीयत से दोनों हाइवा में आग लगा दी गई थी. आग से मौके पर ही जलकर वाहन पूरी तरह खाक हो गई थी.

इस सफल छापेमारी अभियान में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के कई जवान मुख्य रूप से शामिल थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!