जयपुर जाना अब हुआ आसान, रंग लाया पलामू के सांसद वीडी राम का प्रयास

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा की जनता को संतरागाछी, टाटानगर से राॅची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा जयपुर (राजस्थान) तक साप्ताहिक संतरागाछी खाटीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18061/18062 के परिचालन को रेलवे बोर्ड के द्वारा आज स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह नई ट्रेन पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पलामू एवं गढ़वा के लोगों को जयपुर के लिए आवागमन की यात्रा सुगम होगा।

उक्त नई ट्रेन के परिचालन हेतु सांसद ने लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामले को उठाया एवं रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से इस विषय को रखा तथा मंडल एवं जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार मामले को उठाया। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया तथा शीघ्र स्वीकृति की मांग किया था।

इससे पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी एवं क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। बहुत जल्द इस नई ट्रेन के शुभारंभ हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों को समर्पित करेंगे। यह पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!