
पाटन : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव निवासी नान्हू राम की पत्नी धानो देवी उम्र 70 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम धानो देवी अपने घर के पास खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें वाहन के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।




