डीसी ने बैंकों को लगाई फटकार, लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

लातेहार :समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं (डीएलआरएसी) की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2025-2026 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सी.डी. रेशियों पर चर्चा, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा कर लक्ष्य के अनरूप कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में वार्षिक साख योजना 2025–2026 मार्च तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई, जिसमें यह पाया गया कि लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं हुआ है। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देशित किया इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सभी बैंक लक्ष्य के अनरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।बैठक में एलडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च तक में बैंको की सीडी रेसियो कुल उपलब्धि 42.75 प्रतिशत हुई है। किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में बताया गया कि वार्षिक साख योजना 2025-26 के लक्ष्य हेतु कुल संख्या 74,944 एवं कुल राशि ₹42143.96 लाख के विरुद्ध, वित्तीय वर्ष में कुल संख्या 7,915 एवं राशि ₹4478.31 लाख का ऋण वितरित किया गया, यानि राशि लक्ष्य के 8.81 प्रतिशत की उपलब्धि हुई। अब तक इस योजना के अन्तर्गत कुल 29,301 किसानों को ₹25619.57 लाख की राशि वितरित हो चुकी है। किसान क्रेडिट कार्ड सेचुरेशन के लिए जिला में कुल 77,791 लैंड-होल्डिंग हैं। जिले में पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत डी०बी०टी० के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने वाले लाभुकों की कुल संख्या 68,508 हो चुकी है।उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया।
बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वरोजगार, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं में बैंकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ताकि आमजन को समय पर ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा प्रकाशित “संभाव्यतायुक्त ऋण योजना (Potential Linked Credit Plan) 2026-2027” पुस्तक का विमोचन किया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अग्रणी विकास अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक रांची, मृदुला सोरेन, एलडीएम, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!