तरहसी : पिस्तौल और गोली के साथ सुलेश्वर महतो हत्याकांड में शामिल 4 आरोपी अरेस्ट
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सुलेश्वर महतो की हुई हत्या में शामिल चार आरोपीयों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इन लोगों के पास से पिस्तौल और गोली भी पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक-21/10/2025 को सध्या समय करीब 07:00 बजे आसपास ग्राम बेदानीखुर्द थाना-तरहसी का रहने वाला सुलेश्वर महतो उम्र-करीब 45 वर्ष पिता-स्व० मधेश्वर महतों को घर से बाहर बुला कर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस संबंध मृतक सुलेश्वर महतो के भाई मुरारी महतो के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तरहसी थाना कांड सं0-114/26 दिनांक-22/10/26 धारा-103 (1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए त्वरित उदभेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्य में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस श्वरित कारवाई करते हुए कांड अनुसंधान के क्रम में मृतक तुलेश्वर महतो के सावु शैलेश महतो के बेटे राहुल कुमार ग्राम-गढ़वट थाना-मनातु से पुछताछ किया गया। पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि मेरी मौसा तुलेश्वर महतो (मृतक) मेरी मौसी उर्मिला देवी को छोड़कर दुसरी शादी कर लिया। इसलिए मेरी मौसी के कहने पर उनसे डेढ़ लाख रूपये लेकर मनिका थाना जिला लातेहार क्षेत्र का रहने वाला शंकर यादव पिता-यदुनंदन यादव, जो मेरे साथ ट्रक चलाने का काम करता है, से सम्पर्क कर उसके माध्यम से ग्राम-डोकी थाना-मनिका का रहने वाला नरेश सिंह पिता मोहन सिंह को पैसा देकर अपने मौसा तुलेश्यर महती (मृतक) को गोली मारवा कर हत्या करवा दिया। इस आशा की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलामू के एसपी ने दी।
गिरफ्तार अभियुक्त
- उर्मिला देवी पति-तुलेश्वर महतो ग्राम-बेदानीखुर्द थाना-तरहसी जिला-पलामू ।
- राहुल कुमार पिता-शैलेश महतो ग्राम-गडवट थाना-मनातू जिला-पलामू।
- शंकर यादव पिता-यदुनंदन यादव ग्राम-पसांगन थाना-मनिका जिला-लातेहार।
4. नरेश सिंह पिता मोहन सिंह ग्राम डोकी थाना-मनिका जिला-लातेहार।

बरामदगी
- घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा।
- एक गोली।
- घटना में प्रयुक्त R15 मोटरसाईकिल ।
- घटना में रेकी किया गया पल्सर मोटरसाईकिल ।
- सभी अभियुक्तो का मोबाईल।
छापामारी में शामिल सदस्य
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी)
- पुलिस निरीक्षक पाटन अंचल पलामू ।
३. पु०अ०नि० राजेश रंजन थाना प्रभारी तरहसी थाना।
- पु०अ०नि० मनिन्द्र कुमार शर्मा
- पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह
- स०अ०नि० मो० महताब आलम
- तरहसी थाना रिजर्व गार्ड
- तकनीकी शाखा पलामू





