रामगढ़-चैनपुर में 27 करोड़ रुपये की लागत से 6 सड़कों के निर्माण कार्यों का सांसद विष्णु दयाल राम ने किया शिलान्यास
Palamu : दिनांक 5 नवंबर 2026 को सांसद पलामू विष्णु दयाल राम जी ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत पलामू संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ एवं चैनपुर प्रखंड में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
उक्त सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

उक्त सड़कें निम्नलिखित है
- प्रखंड रामगढ़, बहेड़ाखाड़ बाजार से बेनीडीह कबराबथान ब्रिज तक। लंबाई : 7.909 किलोमीटर। लागत : 6.14 करोड़ रुपये।
- प्रखंड रामगढ़ चैनपुर–बरवाडीह पीडब्ल्यूडी रोड से मंगरा वाया चुनगाबांसडीह तक। लंबाई : 6.230 किलोमीटर। लागत : 5.08 करोड़ रुपये।
- प्रखंड रामगढ़ पीएमजीएसवाई रोड कुंडपानी से सरहुआ वाया बेली रोड तक। लंबाई : 5.500 किलोमीटर। लागत : 4.30 करोड़ रुपये।
- प्रखंड रामगढ़, महुअत मुरिया से खैराही वाया डाटम मदगड़ा रोड तक। लंबाई : 5.000 किलोमीटर। लागत : 4.01 करोड़ रुपये।
- प्रखंड रामगढ़, नावा बियादोहर से महुअत मुरिया वाया डाटम तक। लंबाई : 5.700 किलोमीटर। लागत : 4.48 करोड़ रुपये।
- प्रखंड चैनपुर, मेन रोड सलतुआ से कटिंग कोरवा टोला तक।लंबाई : 0.600 किलोमीटर।लागत : 52.51 लाख रुपये। सांसद श्री राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के उत्थान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा उनके गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक प्रगति का आधार होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की अपेक्षा कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य श्री प्रमोद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, माननीय विधायक के जिला प्रतिनिधि श्री भीष्म चौरसिया, श्री धर्मदेव सिंह यादव, रामगढ़ के जिला परिषद सदस्य श्री छोटन सिंह खरवार, भाजपा नेत्री सुश्री स्मिता आनंद, मंडल अध्यक्ष श्री शंभू पासवान, श्री राजेश सिंह, श्री शशिभूषण पाण्डेय, श्री आनन्द सिंह, श्री अरुण पाण्डेय, श्री भोला पाण्डेय, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता श्री निशचल कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखियागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।




