
धर्मतला में पत्रकारों पर हमला करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : रवि डे
Latehar : झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छात्र आंदोलन के नाम पर कोलकाता के धर्मतला में असामाजिक तत्वों द्वारा 10 पत्रकारों पर किया गया हमला बेहद निंदनीय है। इस घटना में कई पत्रकार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। रवि डे ने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे तथा पत्रकारों पर हमला करने वालों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई करे, जो भविष्य के लिए मिसाल बने और कोई भी व्यक्ति पत्रकारों पर हमला करने का दुस्साहस न कर सके।
रवि डे ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। यह उनका संकल्प है।





