नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Latehar : उपायुक्त लातेहार द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में शहर के विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया, ताकि आमजन को सड़क जाम की समस्या से राहत मिल सके।इसी क्रम में दिनांक 11 जून 2026 को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत लातेहार की नेतृत्व में धर्मपुर चौक से थाना चौक एवं चटनाही रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए एवं बेचे जा रहे ऐसे सामानों को जब्त किया गया, जिनके कारण आवागमन बाधित हो रहा था।साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को भविष्य में सड़क किनारे किसी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया।

नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अनावश्यक सामान रखकर बिक्री न करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित न होने दें।अभियान के दौरान दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, नगर प्रबंधक, राजस्व निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर), फील्ड सुपरवाइजर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!