नवाबाजार: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर
PALAMU : नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में पलामू होटल के पास शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी।जिसमे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सको ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।जबकि इलाज के बाद भी एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में नावाबाजार थाना क्षेत्र तुकबेरा गांव निवासी प्रदीप भुइयां के पुत्र छोटू कुमार उम्र 21 वर्ष और एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है।वही घायल व्यक्ति का इलाज मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलता है अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

वही इस घटना के बाद नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गए हैं।




