Palamu SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने अमानत नदी छठ घाट पर ट्रैफिक व्यवस्था को किया दुरुस्त

PALAMU : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस शनिवार को अमानत नदी छठ घाट पर ट्रैफिक व्यवस्था व छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से अपने पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी ने कहा है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना हम सभी का परम कर्तव्य है।उन्होंने कहा की अमानत नदी छठ घाट पर भीड़ भाड़ और लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मुख्य रूप से तैनात किया गया है।

इसके अलावा बैरेकेटिंग भी लगा दिया गया है।ताकि तेज रफ्तार में कोई भी वहान यहां से न गुजर सके।

उन्होंने कहा की अमानत नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!