पलामू: पुलिस ने 4 लड़कियों को किया बरामद, मकान मालिकिन मारती थी बच्चियों को और जबरन करवाती थी घर का काम
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने रेड़मा श्रीराम पथ रोड से मंगलवार को पीड़ित चार लड़कियों को बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि श्रीराम पथ स्थित एक मकान में चार लड़कियां किराए के मकान में रहती है। जिन्हें मकान मालकिन के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।

जबरदस्ती इन चारों लड़कियों से घर काम करवाया जाता है।जब लड़कियां काम नहीं करती है तो उन्हें मकान मालकिन के द्वारा प्रताड़ित और मारपीट किया जाता है।

सूचना मिलने पर शहर थाना की पुलिस मंगलवार को रेड़मा श्रीराम पथ पहुंच कर चारो लड़कियों को रेस्क्यू कर थाना ले गई।थाना में पुलिस लड़कियों से प्रताड़ना मामला में गहन पूछताछ कर रही है।





