विश्रामपुर : भाजपा नेता ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
Palamu : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज हैं.इसी बीच सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, लाइटिंग,आवागमन मार्ग व व्रतियों के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया.

डॉ चंद्रवंशी ने कहा कि छठ आस्था और लोक संस्कृति का महान पर्व है.घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,इसलिए रास्तों पर लाइट,घाट परिसर में रोशनी,साफ-सफाई और ठहरने की समुचित व्यवस्था समय रहते पूरी की जानी चाहिए.ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो.

इस दौरान सामाजिक सेवा समिति अध्यक्ष संजय पांडेय,पार्षद सुनील कुमार चौधरी,छठ पूजा समिति अध्यक्ष नितेश कुमार,पूर्व अध्यक्ष गोपाल सोनी, सोनू दुबे,दीपक कुमार,मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.




