पलामू पुलिस लाइन में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मेदिनीनगर।पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से पुलिस लाइन, पलामू परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मेदांता अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा पुलिसकर्मियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।पुलिस प्रशासन ने मेदांता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर पुलिस बल के कल्याण एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश राम, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार , पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा, उपाध्याय जयप्रकाश पुरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।




