पलामू में मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसी बीच बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबर अपडेट की जा रही है

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!