
पीएचईडी की पुरानी पाइपलाइन का गेट वाल्व खराब, दो दिनों तक जलापूर्ति रहेगी बाधित
Latehar : लातेहार पीएचईडी की पुरानी पाइपलाइन में गेट वाल्व खराब होने के कारण लातेहार जलापूर्ति योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 14 एवं 15 सितंबर 2026 को चंदनडीह, पहाड़पुरी, अमवाटीकर, धर्मपुर एवं मेन रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग द्वारा गेट वाल्व की खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने शहरवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।





