
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 3 व्यक्ति घायल, 2 की हालत गंभीर
मारपीट करने वाला आरोपी पहले भी अपने भतीजा को गोली मारने के आरोप में जा चुका है जेल
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में नागेंद्र सिंह,सुशांत सिंह और राहुल सिंह का नाम शामिल है।
इस घटना के बारे में घायल नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने घर से बाहर निकल रहे थे।तभी चचेरा चाची उन्हें किसी बात को लेकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी।इस बात पर नागेंद्र सिंह का अपने चचेरे चाची से बहस हो गया।बहस होते देख चचेरा चाचा विनय सिंह,कुणाल और सिंह अरमान सिंह वहा पहुंचे और गाली गलौज करते हुवे नागेंद्र सिंह,राहुल सिंह और सुशांत सिंह को लोहे के रॉड और लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल नागेंद्र सिंह ने बताया कि विनय सिंह अपने चाचा के बेटा को गोली मारने के आरोप में हाल में ही जेल से गया था और कुछ दिन पहले जेल से बेल पर बाहर निकाला है है।उन्होंने बताया कि विनय सिंह हमेशा हम सभी परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
घायल सुशांत सिंह ने बताया कि सतबरवा थाना की पुलिस पैसा लेकर विनय सिंह का मदद करती है।हम लोग आवेदन लेकर थाना जाते हैं तो हम लोगों की सुनवाई नहीं होता है।वही घटना के बाद परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी सुशांत सिंह और नागेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



