
पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी आग, सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की घटना
Patna : सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। यह घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर हुई।
बता दें कि मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया था। करीब 15 मिनट के अंदर बी-1 कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। यह घटना पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुई थी।



