प्री मिड परीक्षा के पहले दिन उत्सव के रूप में हुआ बच्चों का स्वागत

Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में दिन सोमवार को प्री मिड परीक्षा 2026 का प्रारंभ ‘परीक्षा उत्सव’ के रूप में किया गया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने और विद्यार्थियों में सकारात्मक उत्साह भरने के उद्देश्य से इसे उत्सव की तरह आयोजित किया गया।

परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी भैया-बहनों को तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।इस पहल से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा का भय समाप्त हुआ और विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परीक्षा को चुनौती के बजाय सीखने और आत्म-मूल्यांकन के अवसर के रूप में देखना चाहिए।उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य और दीदी जी की सक्रिय भूमिका रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!