सोनू चौधरी ने पांडू अंचल के नए पुलिस निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया
PALAMU : पांडू अंचल के नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक सोनू चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने रेहला स्थित पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय में योगदान दिया।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

पुलिस निरीक्षक सोनू चौधरी ने कहा कि पांडू अंचल क्षेत्र को अपराधमुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी जरूरी है।




