फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला में बुधवार की दोपहर जिस महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, इलाज के दौरान मेदनीनगर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी अनुज अग्रवाल की पत्नी सलोनी कुमारी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला सलोनी कुमारी अपने मृत बच्चे को लेकर काफी चिंतित और मानसिक तनाव में रहती थी। इसी बीच बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सलोनी कुमारी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था। परंतु परिजन उसे इलाज के लिए मेदनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे।जहां इलाज के क्रम में सलोनी कुमारी की मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!