डालसा सचिव पहुँचे वात्सल्य धाम, बच्चों से मिलकर जाना उनका हाल

Palamu : पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन गुरुवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग स्थित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों को दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।उन्होंने बच्चों से बातचीत भी किया।

उन्होंने बच्चों की दिनचर्या,जरूरतों सुविधाओ ओर भोजन की गुणवत्ता का भी जानकारी लिया। साथ ही बच्चों के मेडिकल के फस्ट एड की सुबिधा के बारे में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान बेड कक्ष, पाकशाला,स्टोर गृह ,प्रसाधन को भी देखा।उन्होंने वार्डन व काउंसलर को बच्चों नियमित योगा कराने व खेलकूद कराने का भी निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इससे तन मन स्वस्थ होगा।वार्डन के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 18 बच्चे रह रहे है।मेनू के मुताबिक बच्चों को भोजन दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन व रहने की उचित व्यवस्था का ख्याल रखा जाए।

इस दौरान उन्होंने वार्डन को कई दिशा निर्देश दिया।साथ ही साफ सफाई पर बिशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।इस मौके पर उन्होंने विजिटर रजिस्टर,के अलावे अन्य रजिस्टर को भी देखा।

इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पीएलवी विनय प्रसाद , वार्डन शिलवी शालिनी, राकेश कुमार, सीमा कुमारी,अमरजीत कुमार,रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!