
बच्चे के गले से लॉकेट काटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Palamu : मेदिनीनगर शहर के पंजाब नेशनल बैंक के पास एक छोटे बच्चे के गले से ब्लेड से लॉकेट काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सदर एसडीपीओ राजेश यादव और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 26 मई की रात को आरोपियों ने एक छोटे बच्चे के गले से ब्लेड से लॉकेट काट लिया था। इस दौरान बच्चा जख्मी भी हो गया था।
घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कांड में संलिप्त तीनों लॉकेट लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानू आलम, समीर आलम और सूर्यप्रताप के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी सानू आलम पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


