
बनहरदी कोल ब्लॉक को लेकर वनाधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित
Latehar : पीवीयूएनएल के प्रस्तावित बनहरदी कोल ब्लॉक के संबंध में वनाधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से जुड़े विषय पर बुधवार, 30 सितंबर 2026 को बनहरदी गांव में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।
ग्रामसभा का आयोजन चंदवा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। इसमें ग्राम बनहरदी के ग्रामीणों के अलावा ग्राम प्रधान, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामसभा के दौरान चंदवा अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम के प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने ग्रामसभा के समक्ष अपने-अपने विचार एवं सुझाव भी रखे। ग्रामसभा में चंदवा अंचल के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा PVUNL के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और ग्रामसभा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
ग्रामसभा के शांतिपूर्ण आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।





