
बीए व बीकॉम नामांकन का अंतिम तिथि 7 अगस्त तक करें आवेदन
Latehar : इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में बीए एवं बीकॉम में नामांकन का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी है कि चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने तथा महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी विषयों में सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के किसी भी विषय में नामांकन करा सकते हैं।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।




