
बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने पर दिलीप सिन्हा बांटे लड्डू
Latehar : बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने की खुशी में शुक्रवार की शाम लातेहार कोर्ट में ताईद के रूप में कार्यरत धर्मपुर निवासी दिलीप कुमार सिन्हा ने शहर के व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि लातेहार जैसे छोटे शहर से किसी जनप्रतिनिधि का राज्यसभा तक पहुंचना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में बैद्यनाथ राम लातेहार जिले के विकास, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।उपस्थित लोगों ने भी बैद्यनाथ राम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





