सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित

Latehar : पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के गारु थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गोताग, पंडरा, रुद एवं बारीबांध में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, चॉकलेट एवं बिस्किट आदि का वितरण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय जाने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है। इस पहल से बच्चों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा गया तथा उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।लातेहार पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!