मलेरिया रोकथाम को लेकर अंतरविभागीय टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय अंतरविभागीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में स्रोत नियंत्रण, विशेष स्वच्छता अभियान, जलजमाव हटाने, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियां चलाने पर जोर दिया। विद्यालयों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर मलेरिया की जांच कराने तथा बुखार के मामलों में तत्काल जांच व उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीसी ने मच्छरदानी के उपयोग और मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को मलेरिया नियंत्रण के प्रति सजग रहने और आमजनों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!