महाकाल दर्शन करने जा रहे परिवार की चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची 7 लोगों की जान

Bhopal : अहमदाबाद से उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार में शुक्रवार सुबह धार जिले में हाईवे पर अचानक आग लग गई। बोरखली के पास चलते वाहन में आग लगने से कार में सवार सात लोगों में भयंकर डर पैदा हो गया, हालांकि, सभी लोग समय रहते सुरक्षित कार से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में रखे कपड़े, अन्य सामान और करीब 8 हजार रुपए नकद भी जल गए।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद से सात लोग एर्टिगा कार क्रमांक जीजे 27 टीडी 6120 से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:26 बजे राजोद थाना क्षेत्र के बोरखली के पास हाईवे पर अचानक कार में आग लग गई। चलते वाहन से आग की लपटें उठती देख सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार में चालक मयूर कुमार बलवंत भाई पटेल (40), जयस पुत्र मूलजी भाई जोशी (58), भारत भाई करमचंद गोशालिया (59), अपूर्व जयस जोशी (29), कनक जयस जोशी (55), दक्ष भरत गोशालिया (56) और अभी भारत गोशालिया (28) सवार थे। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। कार जलने के बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके घर रवाना किया गया।

कार में आग लगने की सूचना मिलने पर राजोद थाने की एफआरवी-14 और सरदारपुर थाने की एफआरवी-11 मौके पर पहुंचीं। डायल-112 की टीमों ने यात्रियों की मदद की और स्थिति संभाली। राहत कार्य में राजोद थाने के कांस्टेबल प्रकाश और पायलट तुलसीराम मेडा तथा सरदारपुर थाने के कांस्टेबल सौरभ मोरे और पायलट नितेश बाबेरिया की भूमिका रही। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को कार और सामान जलने से नुकसान उठाना पड़ा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!