SDO Medininagar Sadar ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया
Palamu : खाद्य सुरक्षा नियमों और तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार की रात एफएसओ की टीम ने जांच अभियान चलाया।एफएसओ डालटनगंज, पलामू की टीम के साथ एसडीएम सदर, संजय पांडेय मेदिनीनगर के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित टेस्टी फूड होटल, जिला स्कूल रोड के स्ट्रीट वेंडरों और पान गुमटी दुकानों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएस ऐक्ट) तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोपटा ऐक्ट) के प्रावधानों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई।
इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।साथ ही जुर्माने की राशि की वसूली भी की गई।प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नियमों का पालन कराना है।



