महुआडांड़ पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी मामले में एक आरोपी को भेजा जेल

Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 प्रतिबंधित पशुओं तथा गौकशी में प्रयुक्त सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में महुआडांड़ थाना कांड संख्या-39/26, दिनांक 25.07.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 एवं 3(5) तथा Jharkhand Bovine Animal Prohibition of Slaughter Act, 2005 की धारा 12(1) एवं 12(3) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महफूज अंसारी (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता स्वर्गीय जहीरूद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम पाकरडीह (लुरगुमी), थाना नेतरहाट, जिला लातेहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!