
छिपादोहर पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा व डायल-112 की दी जानकारी
Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : छिपादोहर थाना पुलिस ने शनिवार (25 जुलाई 2026) को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सशस्त्र बल के साथ विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम नावाडीह माध्यमिक विद्यालय पहुँची, जहाँ प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, अंधविश्वास उन्मूलन तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए डायल-112 के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस ने बच्चों से जागरूक नागरिक बनने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।





