मानसून पूर्व तैयारी तेज: लातेहार नगर पंचायत ने चलाया विशेष नाली सफाई अभियान

लातेहार:आगामी मानसून को देखते हुए लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए विशेष नाली सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र की नालियों की सफाई के लिए विशेष दलों का गठन किया गया।इन दलों को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में रवाना किया गया।गठित विशेष दलों का मुख्य कार्य नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करना है, ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से आम नागरिकों को राहत मिल सके।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह अभियान विशेष रूप से मानसून पूर्व तैयारी के तहत चलाया जा रहा है।अगले एक माह के भीतर नगर पंचायत क्षेत्र की सभी नालियों की सफाई पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुचारु जल निकासी व्यवस्था नगरवासियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है।अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!