मिरगी गांव में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Latehar:महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मिरगी गांव के बिरजिया टोला, लकड़ाकोना में गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान रीमा बिरजिया (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय सस्तू बिरजिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचनामा तैयार किया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया।
फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से संबंधित तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!