वल्लभभाई पटेल के जयंती पर शाट मैराथन सहित कई कार्यक्रम आयोजित

Latehar: भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है. इस अवसर पर बरियातू थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मीयो एवं बरियातू क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणो एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर 31अक्टुवर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाट मैराथन एवं एकता शपथ, तथा पुलिस पब्लिक संवाद, न्याय संहिता, यूथ मेंटरशिप एवं अन्य विषयों से संबंधित पुलिस पब्लिक संवाद किया गया.

बारियातु पुलिस द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता के लिए प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारी, पुलिस जवान और महिला जवानों,युवाओं और गणमान्य लोगों व ग्रामीणो ने भाग लिया
और दौड़ लगाई. साथ हीं सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.इस मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हम सब को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां सभी धर्मों, सभी जातियों के लोग आपसी भाईचारा के साथ एकता की मिशाल पेश करें, हमें आपस में मिल जुलकर रहना है और एकता की एक मिशाल पेश करनी है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!