मुख्यधारा से जुड़ें, हरसंभव मदद देगी पुलिस-प्रशासन : एसपी कुमार गौरव

sanjay prajapati @ united palamu


Latehar : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम के अंतिम चरण में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में लातेहार, महुआडांड़ अनुमंडल सहित अन्य जिलों से आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों को मिलने वाले लाभों जैसे देय राशि, भूमि आवंटन, बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर, कानूनी सहायता (वकील खर्च), स्वास्थ्य सुविधाएं, आयुष्मान कार्ड एवं बीमा सुरक्षा समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान छोटी-बड़ी समस्याओं से संबंधित कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें शिक्षा शुल्क से संबंधित 14, जीवन बीमा से संबंधित 14, वकील प्राधिकृत करने हेतु 14, स्वनियोजन हेतु 14, कन्यादान योजना से संबंधित 1, भूमि आवंटन से संबंधित 1 तथा केस रिमांड से संबंधित 1 आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में जिला प्रशासन की ओर से लातेहार, चंदवा एवं महुआडांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एसडीपीओ लातेहार, थाना प्रभारी लातेहार, चंदवा, महुआडांड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि वर्ष 2025 से अब तक झारखंड सरकार की “नई दिशा” आत्मसमर्पण नीति के तहत लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है,जिनमें अन्य जिलों से आकर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भी शामिल हैं।

एसपी ने भटके हुए नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की


एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जो लोग अभी भी भटके हुए रास्ते पर हैं, वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। जिला पुलिस एवं प्रशासन उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!