
टीओपी 3 प्रभारी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, चार पहिया वाहन में लगे ब्लैक फिल्म को उतारा गया
Palamu : पलामू के वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे बिसफुटा पुल चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टीओपी 3 प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों की गहनता पूर्वक जांच की गई।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जिन वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाया गया था। उन वाहनों को रोक कर टीओपी 3 प्रभारी ने वाहनों में लगे बलैक फिल्म को उतारने का काम किया।वही दोपहिया वाहन चालक जो कि हेलमेट नहीं पहने थे और जिनके पास लाइसेंस नहीं था।उनका वाहन भी रोक कर उन्होंने उन्हें चेतावनी दिया की अगले बार से यदि बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने कहा कि सड़कों पर दौड़ रही इस तरह के ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. अभियान के दौरान सड़कों पर दिखने वाले इस तरह के वाहनों के ब्लैक फिल्म को निकाला जायेगा।इसके अलावा उक्त कार मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जायेगा।
मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला, शाहिद अख्तर, अरविंद चौरसिया,सत्येंद्र यादव, मुकेश पासवान शाlहिद सभी पुलिस के जवान मौजूद थे।



