मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद का प्रदर्शन,ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Latehar: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को लातेहार जिला मुख्यालय के समाहरणालय गेट के सामने जिला राजद के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वायत्तता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया। पुतला दहन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है और देश की निष्पक्ष संस्था की विश्वसनीयता की धज्जियां उड़ाई हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यादव ने आरोप लगाया कि बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र के चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई और अवैध रूप से एनडीए के दलों को चुनाव जिताया गया।


यादव ने कहा कि यह जनता का जनादेश नहीं, बल्कि ज्ञानेश का सहयोग है जिसके बल पर आज एनडीए सत्ता पर काबिज है। राजद नेता ने भारत सरकार से मांग की कि लोकतंत्र विरोधी कृत्य के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल भेजा जाए और कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अधिकारी ऐसा साहस न कर सके।

वहीं राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देववंश यादव वरिष्ठ नेता बली यादव युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार हेरहज प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव वरिष्ठ नेता मुन्ना खान चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान विपिन कुमार यादव बलराम यादव सुनील यादव संजय गोप तपवन कुमार यादव जिला सचिव संतोष यादव ललन राम प्रदीप यादव विजय कुमार शंकर यादव जिला सचिव मिट्ठू लोहार वहाब अंसारी उपेंद्र राम सुरेश सिंह शोएब अंसारी विष्णु देव यादव चंद्रशेखर कुमार शामिल रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!