मेदिनीनगर के निमिया में सड़क दुर्घटना, युवक घायल रांची रिम्स रेफर
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर मोहल्ला निवासी सुरेश राम के पुत्र आकाश कुमार चंद्रवंशी उम्र 40 वर्ष बुधवार की शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आकाश कुमार चंद्रवंशी बुधवार को किसी काम से पड़वा गए थे।

उधर से शाम के समय करीब 5 बजे घर लौटने के क्रम में शहर थाना क्षेत्र के निमिया मुहल्ले के समीप एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर आकाश कुमार चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल आकाश कुमार चंद्रवंशी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।



