मोहम्मदगंज : नहर में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक का माहौल
Palamu :मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव स्थित नोनिया टोला निवासी खेदरू चौहान उम्र 60 वर्ष की नहर में डूबने से मौत हो गई।वही उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि खेदरू चौहान सुबह अपने घर के नजदीक नहर में नहाने गए थे।इस बीच उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी मोहम्मदगंज थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों करो रो कर बुरा हाल है।



