रामगढ़ : अपराधियों ने की फायरिंग, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के गेट पर मचा अफरा-तफरी

Ranchi : रामगढ़ जिले के पतरातू इंडस्ट्रीयल एरिया में निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में अपराधियों ने गोलीबारी की। अपराधियों ने शनिवार की रात घटना को अंजाम दिया है। इससे क्षेत्र के व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार एक स्कूटी पर तीन अपराधी सवार होकर फैक्ट्री गेट पहुंचे थे।

अपराधियों ने पहले फैक्ट्री और आवासीय परिसर के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पर्ची फेंकते हुए मौके पर से फरार हो गए। मुख्य गेट पर छह गोलियों के निशान पाए गए हैं। जबकि आवासीय परिसर गेट पर भी दो गोलियों के निशान मिले हैं।

घटनास्थल से बरामद पर्ची में हर-हर महादेव के नारे के साथ प्रकाश शुक्ला और राहुल दुबे के नाम का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है। पतरातू पुलिस इस फायरिंग की घटना के बाद लगातार छापेमारी कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!