
राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Latehar : जिला युवा कांग्रेस कमेटी, लातेहार द्वारा जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने की।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर राहुल गांधी के जन्मदिन को विशेष बनाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रकृति की रक्षा करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “हर व्यक्ति एक पौधा लगाए, जीवन बचाए” का संकल्प समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसके पश्चात सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष गूंजर उरांव, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, कार्यालय प्रभारी फूलचंद यादव, मंजू देवी, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे, गुड्डू दुबे, दानिश, राजीव, रंजय, कुलदीप, मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




