लातेहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी कुमार गौरव ने 29 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवपदस्थापित थाना एवं इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुअनि हरिशंकर सिंह को छिपादोहर थाना से पुलिस केंद्र लातेहार, सअनि नागेश्वर महतो को लातेहार से महुआडांड़, सअनि रामप्रसाद राम को चंदवा से बारेसांढ़, सअनि शशिरंजन सिंह को चंदवा से महुआडांड़, सअनि सत्येंद्र प्रसाद को चंदवा से गारू, सअनि संजय चौधरी को बालूमाथ से महुआडांड़, सअनि चंद्रशेखर दुबे को बालूमाथ से महुआडांड़, सअनि मिथिलेश सिंह को बारियातू से मनिका तथा द्वारिका नाथ पांडेय को बारियातू से पीसीआर-1 भेजा गया है।इसी प्रकार सअनि अरुण कुमार सिंह को हेरहंज से जिला नियंत्रण कक्ष, सअनि नरेश राम को बरवाडीह से जिला नियंत्रण कक्ष, सअनि पंचरत्न राय यादव को बरवाडीह से बारेसांढ़, सअनि मो. अनवर को बरवाडीह से बालूमाथ, सअनि निरंजन तिवारी को छिपादोहर से पुलिस केंद्र लातेहार तथा सअनि सच्चिदानंद सिंह को छिपादोहर से जिला नियंत्रण कक्ष स्थानांतरित किया गया है।वहीं सअनि एनामुल टुडू को गारू से चंदवा, सअनि धर्मेंद्र कुमार को बारेसांढ़ से बरवाडीह, सअनि अमर कुमार को बारेसांढ़ से चंदवा, सअनि खुशदिल अंसारी को बारेसांढ़ से बारियातू, सअनि मधुसूदन प्रसाद को महुआडांड़ से चंदवा तथा सअनि उमेश प्रसाद मेहता को महुआडांड़ से बालूमाथ भेजा गया है।इसके अलावा सअनि भोलानाथ भंडारी को महिला थाना महुआडांड़ से पुलिस केंद्र लातेहार, सअनि दिनेश कुमार को पीसीआर-1 से बारियातू थाना, सअनि सहदेव प्रसाद वर्मा को जिला नियंत्रण कक्ष से बरवाडीह, सअनि बच्चू राम को जिला नियंत्रण कक्ष से छिपादोहर थाना, सअनि मो. मुमताज अहमद को जिला नियंत्रण कक्ष से हेरहंज थाना, सअनि रामविनय कुमार को बालूमाथ से लातेहार तथा सअनि रामजी ठाकुर को पुलिस केंद्र लातेहार से छिपादोहर थाना स्थानांतरित किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!