विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस का जागरूकता अभियान, छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

लातेहार: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 30 मई 2026 को बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाकर तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही तंबाकू मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने तंबाकू निषेध के समर्थन में जागरूकता संदेश दिए और लोगों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित करना था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!