संत मरियम में पीरियॉडिक टेस्ट-1 के बीच विद्यार्थियों से मिले चेयरमैन, दिए प्रेरणादायी सुझाव

Palamu : संत मरियम विद्यालय में इन दिनों पीरियॉडिक टेस्ट-1 चल रहा है।इसी क्रम में विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा परीक्षा को आत्मविश्वास एवं ईमानदारी के साथ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

चेयरमैन ने विद्यार्थियों को आगामी मंगलवार से शुरू होने वाले ग्रीष्म अवकाश को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अवकाश केवल आराम का समय नहीं बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर भी होता है। विद्यालय द्वारा दिए गए होमवर्क, प्रोजेक्ट एवं अभ्यास कार्यों को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहिए।उन्होंने बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर प्रतिदिन कुछ समय पढ़ाई, पुस्तक पठन, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। अभिभावकों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया।

साथ ही इन्होंने हाल के दिनों में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों को मंगलवार से ग्रीष्म अवकाश प्रदान किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल परीक्षा परिणाम की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!