सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत

Guvahati : उड़ीसा राज्य के कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत रंगिया में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात तेज रफ्तार बाइक और तेज़ रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। बाइक पर दो युवक एवं एक किशोर सवार थे।

मृतकों की पहचान जुबैर हुसैन, नज़रुल सुल्तान और सुल्तान अली नाम के रूप में हुई है। इनमें से दो भाई जुबैर हुसैन और नज़रुल सुल्तान देवलकुची हाई स्कूल के दसवीं और आठवीं कक्षा के छात्र थे। दूसरे मृतक किशोर सुल्तान अली, मृत दो भाइयों के रिश्तेदार के बेटे थे।

बताया गया है कि रंगिया के यूसुफ नगर से संबंधी के घर से शादी की खबर लेकर, तीनों भाई बाइक पर सवार होकर खांदीकर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ दूर पहले रंगिया-नाग्रिजुली मार्ग पर बाइक और डीआई पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर बीती रात में ही वाहन के खलासी एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, रात में ही पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के चलते इलाके में गहरा शौक व्याप्त है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी रखे हुए है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!