
सतबरवा : घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला स्थित सतबरवा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी छोटू भुइयां की पत्नी मुन्नी देवी उम्र 30 वर्ष बीती रात घरेलू विवाद में फांसी लगा ली।
जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




