
सांसद कालीचरण सिंह के जन्मदिन पर निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

लोक सेवा जनसेवा के लिए लोकप्रिय है सांसद : डॉ.चन्दन सिंह
Latehar : चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद काली चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को शहर के धर्मपुर स्थित लीलावती डेंटल क्लिनिक प्रांगण में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया।क्लीनिक के चिकित्सक सह स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि चंदन कुमार सिंह ने सांसद सिंह को उनके जन्म दिन पर बधाई दी।और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।
उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर निःशुल्क शिविर आयोजित की गई है।अब तक करीब 70 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया है।करीब डेढ़ सौ का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष सांसद के जन्मदिन पर कुछ न कुछ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है।उन्होंने कहा कि चतरा सांसद लोक सेवा और जनसेवा के लिए जाने जाते है।उन्होंने अपने जीवन को जन समर्पित किए हुए है। इधर डॉक्टर सिंह ने इलाज के लिए क्लीनिक में पहुंचे मरीजों के प्रति आभार प्रकट किया।मौके पर क्लीनिक के सहयोगी समेत कई लोग मौजूद थे।




