
सीआरपीएफ जवानों और विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
Latehar : स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 12 अगस्त को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार परिसर में अधिकारियों, जवानों एवं विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 11वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस अवसर पर कमांडेंट रवि कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की
प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरण मिश्र, पितबास पंडा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजी रंजन प्रताप, निरीक्षक विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी, जवान एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।





