सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव

महिला सशक्तीकरण और बच्चों के समग्र विकास को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा : अविनाश देव

Ranchi : संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन सह झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर दोनों का स्वागत किया।

मुलाकात के बाद अविनाश देव ने बताया कि कल्पना सोरेन के साथ महिला सशक्तीकरण, बच्चों के समग्र विकास तथा पलामू जिले से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 23 जून को आयोजित विधवा विवाह विषयक चर्चा का भी उल्लेख किया गया, जिस पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

अविनाश देव ने बताया कि पलामू के बाल संप्रेषण गृह में स्थापित माटी कला प्रशिक्षण केंद्र को दोबारा शुरू करने और इसे नियमित रूप से संचालित रखने पर सहमति बनी। उनका कहना था कि इस प्रशिक्षण से बाल संप्रेषण गृह में रहने वाले बच्चों के कौशल का विकास होगा, उनमें सामुदायिक भावना मजबूत होगी और भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

उन्होंने कल्पना सोरेन को पलामू आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। अविनाश देव के अनुसार, कल्पना सोरेन ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर अविनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से राज्य के विकास और भविष्य में कुछ नए सामाजिक कार्यों को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। कैबिनेट की व्यस्तता के कारण अधिक समय नहीं मिल सका, लेकिन मुख्यमंत्री ने दोबारा मिलने का आश्वासन दिया। अविनाश देव ने राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजे जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!