स्वयंसेवक गुड्डू राम का अचानक निधन, गांव में मातम

Palamu : हैदरनगर प्रखंड के पश्चिमी पंचायत निवासी 35 वर्षीय स्वयंसेवक गुड्डू राम की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, किसी काम से गांव गए गुड्डू राम वापस भाई बिगहा स्थित घर पहुंचे और पानी पीने के बाद अचानक सीने में दर्द होने लगा। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व कई वार्ड सदस्य उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।कहावत है — “हिले रोजी, बहाने मौत”, गुड्डू राम की असमय मौत ने एक बार फिर जिंदगी की अनिश्चितता को सामने ला दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!